रायपुर। श्री दावड़ा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन प्रातः 10:00 बजे किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाले सम्मानित शिक्षकों एवं संकाय सदस्यों की प्रतिभा, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रेरणादायी योगदान को सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिथिगण डॉ. चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, श्री इन्द्रकुमार साहू, विधायक अभनपुर विधानसभा, श्री गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक धमतरी-कुरूद विधानसभा श्री राजकमल सिंघानिया, पूर्व विधायक कसडोल विधानसभा एवं डॉ. विनय जायसवाल, पूर्व विधायक मनेन्द्रगढ़ विधानसभा, डाॅ फ़रीहा आलम सिद्दिकी, निदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, डाॅ अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, श्री गुरु प्रधान जी, डी एस पी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय परिवार की उपस्थिति
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मानद निदेशक श्री तुलसीदास संघानी, प्रति कुलपति डॉ. वरुण गंजीर, प्रभारी कुलसचिव श्री विपिन श्रीवास्तव सहित सभी संकायों के Deans, विभागाध्यक्ष, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन श्री चिन्मय दावड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री दावड़ा विश्वविद्यालय के सादर आमंत्रण पर किया गया।
कार्यक्रम बना अंतरराष्ट्रीय – इरिट्रिया से आए प्रो. झा का सम्मान
इस वर्ष के समारोह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति तब मिली जब इरिट्रिया, दक्षिण अफ्रीका से प्रो. डॉ. आर. एन. झा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रो. झा, इरिट्रिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (EIT), माई नेफी में भौतिकी विभाग में कार्यरत हैं। वे कला एवं मानविकी संकाय के डीन प्रो. डॉ. मनीष वर्मा के विशेष आमंत्रण पर इरिट्रिया से सीधे रायपुर पधारे थे। विश्वविद्यालय की ओर से उनका शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डीन प्रो. डॉ. मनीष वर्मा की दो चर्चित पुस्तकों ‘Odyssey of Ethos’ और ‘Steps to Research Success’ की भी सराहना की गई।



