रेलवे भर्ती 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहतभरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D के 21,997 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
यह भर्ती CEN 09/2025 के तहत पूरे देश के विभिन्न रेलवे जोनों में की जाएगी। ग्रुप D पदों पर चयन होने पर उम्मीदवारों को 18,000 रुपये बेसिक वेतन मिलेगा।
* महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2026
करेक्शन विंडो: 5 मार्च से 14 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in�
* पात्रता और योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष / ITI उत्तीर्ण
आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष
आयु गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर
* जन्मतिथि नियम:
अनारक्षित (UR): 2 जनवरी 1993 से पहले नहीं
OBC-NCL: 1 जनवरी 1990 तक मान्य
SC/ST: 2 जनवरी 1988 तक मान्य
न्यूनतम आयु: 1 जनवरी 2008 के बाद जन्म नहीं होना चाहिए
* आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD/महिला/ट्रांसजेंडर/EBC/माइनोरिटी/Ex-Servicemen: 250 रुपये
अन्य श्रेणी: (जैसा नोटिफिकेशन में निर्धारित)
* चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
- अंतिम मेरिट सूची
✔️ आवेदन प्रक्रिया कैसे करें
www.rrbapply.gov.in� पर जाएं।
“Create an Account” पर क्लिक करें।
अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद पूरा फॉर्म भरें—नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, शिक्षा, कैटेगरी आदि।
- फोटो व हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।


