Home Bollywood O Romeo: शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग...

O Romeo: शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में कमाए इतने करोड़

24
0
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड में एक बार फिर शाहिद कपूर की एंट्री ने हलचल मचा दी है। उनकी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म में शाहिद ‘हुसैन उस्तरा’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जहां एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। उनके साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है और दोनों की केमिस्ट्री को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही ह

 ओपनिंग डे पर कैसा रहा कलेक्शन रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में लगभग 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। पहले दिन भारत में फिल्म ने करीब 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 9.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में 8.63%, दोपहर में 12.17%, शाम में 13.66% और रात के शोज में 24.97% तक उछाल दर्ज किया गया। साफ है कि शाम और नाइट शोज में दर्शकों की दिलचस्पी ज्यादा रही।

मजबूत शुरुआत चेन्नई में फिल्म को सबसे ज्यादा समर्थन मिला, जहां दर्शकों की संख्या अन्य शहरों की तुलना में बेहतर रही। हालांकि ओपनिंग ठीक रही, लेकिन अभी तक फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड से दूर है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि वीकेंड पर अगर ग्रोथ मजबूत रहती है, तो फिल्म लंबी दौड़ में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

कहानी फिल्म के निर्देशक Vishal Bhardwaj पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कहानी की प्रेरणा ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ नामक किताब से ली गई है। हालांकि फिल्म में कई हिस्सों को काल्पनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। किताब के अधिकार पहले ही लिए जा चुके थे, इसलिए कानूनी अड़चन की कोई बात नहीं है।

 स्टार कास्ट की झलक फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। कुछ कलाकारों के किरदार छोटे या कैमियो रूप में रखे गए हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी कहानी को अलग रंग देती है।


Spread the love