Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना : अगली किश्त से पहले ये काम करें, नहीं...

महतारी वंदन योजना : अगली किश्त से पहले ये काम करें, नहीं तो रूक जाएगा पैसा 

महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है. अभी प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलता है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1-1 हजार रूपए जारी किए जाते हैं. वहीं 26वीं किस्त जारी होने से पहले लाभार्थी महिलाएं बिना देरी किए ये एक काम जरूर निपटा लें नहीं तो इस बार आपके बैंख खातें में 1 हजार रुपए नहीं आएंगे.

अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी की जाएगी जहां महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा 1-1 हजार रूपए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर किए जाएंगे. वहीं महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त 8 मार्च 2026 को जारी की गई थी.

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं अपना e-KYC जरूर करवा लें नहीं तो इस एक वजह से आपकी आगामी किस्त रूक सकती है. e-KYC की प्रक्रिया एक बार फिर से 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा. e-KYC नहीं कराने से करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त नहीं आएगी.

  • आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र या फिर वार्ड और पंचायत कार्यलय में जाकर अपना e-KYC और बायोमेट्रिक सत्यापन करवा सकती हैं.
  • e-KYC कराने के लिए आपको अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अपना मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा.
  • सबसे पहले आपको CSC या आंगनबाड़ी केंद्र जाना होगा.
  • वहां आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देकर फिंगरप्रिंट वैरिफिकेशन करवाना होगा.
  • पूरा प्रोसेस खत्म होने के बाद आपको वहां से रसीद प्राप्त करना होगा.
  • e-KYC इसलिए भी करवाना जरूरी है ताकी इससे सरकार फर्जी लाभार्थियों के नाम काट सके.
  • नाम और बैंक डिटेल्स की गलतियों को सुधार सके और योजना का लाभ हर पात्र महिलाओं को दिया जाए.

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बस्तर जिले के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से सीएम साय ने बड़ी सौगात दी थी. सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन उत्सव कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी कर की थी. जिससे प्रदेश की 68 लाख 49 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे.