-विक्रांत शर्मा
धमतरी। धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से आज हुई लंबी चर्चा में जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई। चर्चा के दौरान कलेक्टर. अबिनाश मिश्रा ने धमतरी को विकास की दिशा में जल्द ही और तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही।
उन्होंने रुद्रेश्वर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्यों आगामी होने की जानकारी साझा की।
आने वाले समय में रुद्रेश्वर महादेव मन्दिर के आसपास को नए स्वरूप में विकसित करने की दिशा में कार्य योजना बनकर रेडी है इससे यह क्षेत्र धमतरी की पहचान और आकर्षण का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। जहाँ पर्यटन पर फोकस है
चर्चा के दौरान धमतरी में रेल सुविधा के विस्तार को लेकर भी सकारात्मक उम्मीद जताई गई। जल्द ही धमतरीवासियों को रेल सुविधा के साथ-साथ रेलवे रेक सुविधा मिलने की बात भी सामने आई। इससे क्षेत्र के व्यापार, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
वहीं शहर में बारिश के बाद नई-नई सड़कों के निर्माण एवं सड़क विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है। शहर के चौड़ीकरण की कार्ययोजना को लेकर भी आगे की तैयारी की जा चुकी है। शहर में बढ़ते यातायात और आम लोगों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिससे आने वाले समय में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हो सके और लोगों को जाम एवं आवागमन की समस्या से राहत मिले।
सड़क चौड़ीकरण और नए सड़क निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों का स्वरूप भी बदलने की उम्मीद है। विकास कार्यों को इस तरह आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है कि धमतरी में आवागमन के साथ-साथ शहर की सुंदरता और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो।
कलेक्टर अबिनाश
मिश्रा से हुई इस लंबी चर्चा से यह स्पष्ट दिखाई देता है कि धमतरी के विकास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता और इच्छाशक्ति मौजूद है। यदि इसी सकारात्मक सोच और योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य आगे बढ़ते रहे, तो आने वाले समय में धमतरी विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।
सभी के अच्छे सोच से धमतरी विकास करेगा
अंत में कलेक्टर साहब ने धमतरी के जनप्रतिनिधियों के सोच धमतरी विकास पर होने की बात कही




