Home Bollywood Bollywood : फिल्म धुरंधर के गाने ‘फासला’ के सिंगर फ्लिपराची का इंडिया...

Bollywood : फिल्म धुरंधर के गाने ‘फासला’ के सिंगर फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल

13
0
Spread the love

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘Fa9la’ (फासला) ने पिछले साल जो तहलका मचाया था, उसका खुमार आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खासकर अक्षय खन्ना की एंट्री वाले सीन ने इस गाने को रातों-रात नेशनल एंथम बना दिया था। 

फासलाfas‘ गाने से बहरीनी रैपर फ्लिपराची भी रातों-रात स्टार बन गए। फ्लिपराची जल्द ही भारत में पहली बार लाइव परफॉर्मेंस भी करने वाले थे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। लेकिन अब एक बुरी खबर सामने आई है। फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल हो गया है।
फ्लिपराची इस हफ्ते भारत में अपने पहले बड़े म्यूजिक टूर के लिए तैयार थे। उन्हें 13 मार्च को मुंबई और 14-15 मार्च को बेंगलुरु के ‘UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड फेस्टिवल’ में परफॉर्म करना था। हालांकि, मिडिल ईस्ट और बहरीन में चल रहे मौजूदा तनावपूर्ण हालातों के कारण उनके ट्रैवल पर पाबंदी लग गई है, जिसकी वजह से इस टूर को फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया गया है।
सारेगामा इंडिया आधिकारिक बयान जारी कर फ्लिपराची का टूर कैंसिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, मिडल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए फ्लिपराची इस वीकेंड भारत में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। हमें उन्हें लाइनअप में पाकर खुशी होती, लेकिन फिलहाल उनके लिए यात्रा करना मुश्किल है।
 फ्लिपराची कौन हैं ? 
फ्लिपराची, जिनका असली नाम हुसाम असीम है, बहरीन के एक बेहद लोकप्रिय रैपर और हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने महज 12 साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू किया और 2003 में प्रोफेशनल तौर पर म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। ‘धुरंधर’ के गाने ‘Fa9la’ के वायरल होने के बाद उन्हें भारत में जबरदस्त लोकप्रियता मिली।
एक तरफ जहां फ्लिपराची के टूर कैंसिल होने से फैंस उदास हैं, वहीं आदित्य धर की मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर उत्साह चरम पर है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Spread the love