Home विदेश America-Israel attack on Iran:अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई...

America-Israel attack on Iran:अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई धमाके

25
0
Spread the love

तेहरान। इजराइल ने शनिवार 28 फरवरी को ईरान पर बड़ा हमला किया है, इसकी जानकारी खुद इजराइल के रक्षा मंत्री ने दी है। इजराइल के अटैक के बाद वहां पर सायरन बजने शुरू हो गए। इजराइल पर ईरान के भी जवाबी हमला को देखते हुए इजराइल ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। इजराइल ने स्पेशल इमरजेंसी भी घोषित की है। इस हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली कर दिया गया है।

ईरान में सड़कों पर सिर्फ एंबुलेस

ईरान में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को बचाने के ईरान में सिर्फ एंबुलेस ही सड़कों पर नजर आ रही है। हमले के बाद इजराइल का बयान सामने आया है। इजराइल ने कहा कि हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता। हमलों के धमाकों को सुनकर ईरान के पैसेंजर बंकर में चले गए।

अमेरिका और इजराइल का ज्वाइंट हमला

ईरान में किए गए धमाकों पर DM कैट्ज़ ने कहा कि हमलों का मकसद ‘इजराइल के लिए खतरे को दूर करना’ है। IDF होमफ्रंट कमांड के मुताबिक, जरूरी सेक्टर को छोड़कर, सभी एजुकेशनल एक्टिविटी, इकट्ठा होना और काम पर रोक लगा दी गई है। ये हमला इजराइल और अमेरिका का ज्वाइंट ऑपरेशन है।

खमेनेई का कार्यालय बना निशाना

यह हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के कार्यालय के बेहद करीब हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पहला बड़ा धमाका यहीं सुना। हमले के वक्त खमेनेई कार्यालय में मौजूद थे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच उन्हें पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से भी नहीं देखा गया है।

राजधानी तेहरान में धमाकों के बीच डाउनटाउन में खामेनेई के कंपाउंड की सड़कें अधिकारियों ने बंद कर दी थीं। ऑपरेशन की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी के अनुसार, इजरायली वायुसेना के निशाने पर ईरान की सेना, सरकारी अधिकारी और इंटेलिजेंस टारगेट शामिल थे।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने का दबाव बनाने के लिए इस क्षेत्र में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का एक विशाल बेड़ा तैनात कर रखा है। डोनाल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के लिए एक नई डील चाहते हैं। ईरान वर्तमान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों और आंतरिक असंतोष से जूझ रहा है, जिसे ट्रंप एक बड़े कूटनीतिक अवसर के रूप में देख रहे हैं।

भारतीय दूतावास से एडवाइजरी

इजराइल में भारतीय दूतावास की तरफ से मौजूदा हालात को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इज़राइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सतर्कता बरतने और हर समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है। भारतीय नागरिकों से जोरदार अपील की जाती है कि वे इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।


Spread the love