Horoscope 24 March: 24 मार्च,मंगलवार को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन हैं और इस तिथि पर मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना और पूजा करने का विधान होता है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में गोचर रहेगा। इस दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे कई राशि वालों के लिए दिन बहुत ही लाभकारी और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन कई तरह के विशेष लाभ और करियर में स्थिरता के योग बन रहे हैं। आपके अधूरे कामों में गति आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। 24 मार्च का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी मनचाहा परिणाम मिल पाएगा। आपकी तरक्की देखकर कुछ लोग मन ही मन ईर्ष्या भी कर सकते हैं, इसलिए अपने योजनाओं को हर किसी से साझा करने से बचें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आप कुछ नई चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना बेहतर रहेगा। संतान को नौकरी से जुड़ी जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें भी अब सुधार होता दिखाई देगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा और व्यापार में कुछ नए लोगों से साझेदारी भी बन सकती है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को लेकर घबराने की बजाय धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के लिए आप कोई मनपसंद उपहार भी ला सकते हैं। किसी की कही-सुनी बातों में आकर विवाद में पड़ने से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए आय के नए रास्ते खोल सकता है। हालांकि जीवनसाथी की सेहत में थोड़ी गिरावट आने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खर्चे भी अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है और परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खुशखबरी भी मिल सकती है। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आप कोई बड़ा निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपको सावधानी और ध्यान से काम लेना होगा। धन और संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत हैं। माताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं, इसलिए समझदारी से उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और कुछ नया करने की आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नए प्रयास करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है। यदि आपने कोई लोन लिया हुआ है तो उसे चुकाने की दिशा में भी प्रयास करेंगे।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें लागू करने की कोशिश करेंगे। पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पिताजी से किया हुआ कोई वादा समय पर पूरा करना आपके लिए जरूरी रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने व्यापार के रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार के बच्चों के साथ कुछ खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आप आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है, इसलिए बोलते समय सावधानी रखें। यात्रा करते समय भी थोड़ी सतर्कता बरतना जरूरी होगा।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि के जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के संकेत हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिले तो अवश्य करें। ससुराल पक्ष से धन संबंधी सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी पसंद का काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में बंटवारे की चर्चा हो सकती है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं और खुशियों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी मधुर वाणी लोगों का दिल जीतने में मदद करेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में पड़ने से बचें। नया वाहन खरीदने का सुख भी मिल सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई नए और रचनात्मक विचार आएंगे, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।
0
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।