Home छत्तीसगढ़ Cg News : रैगिंग के खिलाफ जागरूकता का संदेश, श्री दावड़ा विश्वविद्यालय...

Cg News : रैगिंग के खिलाफ जागरूकता का संदेश, श्री दावड़ा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने रचनात्मक गतिविधियों में दिखाया उत्साह

नवा रायपुर। श्री दावड़ा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 12 से 18 अगस्त 2026 तक एंटी-रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताहभर चले इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा परिसर में सुरक्षित, सम्मानजनक, समावेशी एवं रैगिंग-मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना था। इस दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पोस्टर, निबंध, एक्सटेम्पोर, रंगोली और डिजिटल पोस्टर सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि साहू (B.Sc. ID, तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान दिव्यांशी चौधरी (B.A. FA, प्रथम सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान अपराजिता दत्ता (B.Sc. ND, तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती साहू (B.Sc. ND, तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान निशिता गुप्ता (B.A., पांचवां सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान युक्ता सोनी (B.Com., प्रथम सेमेस्टर) को मिला।

एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौम्या सिन्हा (B.Sc. बायोटेक, प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान सरला सोनी (B.Sc. फैशन डिजाइनिंग, प्रथम सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान खुशबू भोई (B.A. फैशन डिजाइनिंग, प्रथम सेमेस्टर) ने हासिल किया।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपराजिता दत्ता, आरती साहू एवं अनिशा साहू की टीम ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान विद्या श्री पटेल, श्रेया उपाध्याय एवं तनुश्री साहू की टीम ने हासिल किया।

इसके अलावा आयोजित डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राशि चंद्राकर (B.A., तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान अंशिका सोनी (B.A., प्रथम सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान योगेश टंडन (B.A., तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता, सम्मानजनक व्यवहार और सुरक्षित परिसर के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रैगिंग-मुक्त परिसर के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कला एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. सारिका सिन्हा, डॉ. पुष्पा भारती, पियूषा जाधव, डॉ. आशुतोष शर्मा, शिवा घृतलहरे, मोहन मिश्रा, नीलिमा खरसन, काशिश कृपाल यादव एवं रवि कुमार सहित अन्य संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।