मेष राशि
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में छोटे-छोटे मनमुटाव हो सकते हैं, इसलिए समझदारी और धैर्य से काम लें। धन संबंधी मामलों में अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। यदि कोई प्रॉपर्टी डील अटकी हुई है, तो उसे फाइनल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन माता जी की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। आज आप अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में समय बिताएंगे।
वृषभ राशि
आज का दिन धन के मामले में अनुकूल रहेगा। किसी उम्मीद के काम में आपको सफलता और धन लाभ दोनों मिल सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें, नहीं तो बाद में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में उठापटक के बावजूद आपको लाभ प्राप्त होगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित अनुभवों से भरा रहेगा। लोगों की पहचान करना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ दोस्त आपकी राह में रोड़ा अटका सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और भरोसा सोच-समझकर करें। एक साथ कई काम संभालने होंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा।
कर्क राशि
आज का दिन अप्रत्याशित लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह विवाद न करें, नहीं तो बॉस से डांट पड़ सकती है। बिजनेस में रुकी योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। विद्यार्थी पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
आज नए संपर्क और अवसर आपके लिए लाभ लेकर आएंगे। भाग-दौड़ और जल्दबाजी से बचें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने से रिश्तों में स्थिरता आएगी। भाई-बहनों का सहयोग कम रहेगा, लेकिन आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां मिलने से आपकी स्थिति मजबूत होगी।