Home Market Gold Price Down : सोना-7000 की बड़ी गिरावट, चांदी भी टूटी

Gold Price Down : सोना-7000 की बड़ी गिरावट, चांदी भी टूटी

15
0
Spread the love

नई दिल्ली। सोने की कीमतें लगातार फिसल रही हैं और खरीदारों के लिए बड़ा मौका बनता जा रहा है। कल जहां सोना जोरदार गिरा, वहीं आज भी दाम नीचे ही बने हुए हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है, जबकि मुंबई में भी कीमत गिरकर लगभग इसी स्तर पर आ गई है। सिर्फ एक दिन पहले ही सोने में करीब 7000 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई थी, जिसने बाजार को हिला दिया।

गिरावट की वजह क्या है? दरअसल, महंगाई का दबाव, केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव इन सबने मिलकर सोने पर दबाव बनाया है।

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी फिसल गई है। एक दिन में चांदी करीब 7% तक टूट गई, जिससे निवेशकों की नजर अब और सतर्क हो गई है।

यानी साफ है, जो लोग सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये समय मौका भी हो सकता है… लेकिन बाजार अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं है।


Spread the love