Horoscope 12 March 2026: 12 मार्च को गुरुवार का दिन रहेगा और इस दिन चंद्रमा का गोचर दिन-रात गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु और मूल नक्षत्र में होगा। 12 मार्च को सिद्धि योग का भी संयोग बनेगा। इसके अलावा कई ग्रहों का शुभ संयोग कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं 12 मार्च का राशिफल।
आज का दिन आपको संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। बेफिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा, क्योंकि आने वाले समय में कुछ नई योजनाओं में निवेश करने का अवसर मिल सकता है। घर में किसी खास अतिथि का आगमन होने से माहौल में रौनक बढ़ेगी। हालांकि आज आपको थोड़ा सतर्क भी रहना होगा, क्योंकि चोट लगने या किसी छोटी-मोटी दुर्घटना की संभावना बन रही है, इसलिए उधार का वाहन चलाने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम या डील आज फाइनल हो सकती है। परिवार में मेहमानों की चहल-पहल से घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा।
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। खासकर अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि इससे अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। काम के सिलसिले में आप काफी व्यस्त रहेंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको थोड़ी चिंता में डाल सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। आज लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे मन बहुत प्रसन्न होगा। यदि किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो धैर्य बनाए रखें, क्योंकि यही धैर्य आपको आगे बढ़ने की राह दिखाएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए मार्ग खुल सकते हैं।
आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए काफी सुखद रहने वाला है। यदि परिवार में किसी बात को लेकर तनाव या कलह की स्थिति बनी हुई थी, तो आज वह धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। हालांकि आपको दूसरों के मामलों में बोलने से बचना होगा, नहीं तो अनावश्यक विवाद हो सकता है। संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने के भी संकेत मिल रहे हैं। लेकिन जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।
आज का दिन आपके लिए मध्यम फल देने वाला रहेगा। किसी सरकारी मामले को लेकर आपकी चिंता थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए स्थिति थोड़ी उलझन भरी हो सकती है, क्योंकि बनते-बनते कोई काम बिगड़ सकता है। इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी रहेगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी वकील से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा, लेकिन सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। दूर रह रहे किसी परिजन से निराशाजनक खबर मिलने की संभावना भी बन रही है। नौकरी में बदलाव का विचार आपके मन में आ सकता है और आप किसी दूसरी जगह आवेदन भी कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आसपास के लोगों के साथ आपके संबंध भी आज मधुर बने रहेंगे।
आज आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ी अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि माताजी आपको कोई जिम्मेदारी सौंपें, तो उसे गंभीरता से निभाएं और लापरवाही बिल्कुल न करें। आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का वातावरण आध्यात्मिक और सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, ऐसे में भाइयों या परिवार के सदस्यों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।
आज का दिन विशेष रूप से राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। उन्हें कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। आप संतान के साथ कहीं घूमने-फिरने या पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपके मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। यदि आप आज कामों को टालने की आदत छोड़ दें, तो आने वाला समय आपके लिए और भी बेहतर हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
आज का दिन नई प्रॉपर्टी खरीदने या उससे जुड़ी योजना बनाने के लिए अच्छा रह सकता है। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो धन लंबे समय से फंसा हुआ था, उसके वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि किसी तकनीकी या लेन-देन से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है।
आज का दिन आपके लिए आनंद और मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और अच्छा खान-पान भी आपके दिन को और खास बना देगा। कोई सरकारी काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, उसे पूरा करने की कोशिश आज सफल हो सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। हालांकि किसी महत्वपूर्ण डील को अंतिम रूप देने में थोड़ी अड़चन आ सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।


