Home छत्तीसगढ़ CG News : होली का जश्न मातम में बदल गया, नदी में नहाने...

CG News : होली का जश्न मातम में बदल गया, नदी में नहाने उतरे 3 दोस्त, SBI कैशियर की डूबने से मौत

48
0
Spread the love

सुकमा/ छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में होली का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब नदी में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा कोंटा थाना क्षेत्र के आसीरगुड़ा गांव के पास बहने वाली सबरी नदी में हुआ।

जानकारी के मुताबिक कोंटा स्थित एसबीआई शाखा के कुछ कर्मचारी होली खेलने के बाद नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवक नदी में उतरे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जब युवकों को डूबते देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़े।

काफी मशक्कत के बाद दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरा युवक पानी में लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

काफी देर की तलाश के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान एसबीआई कोंटा शाखा में पदस्थ कैशियर साईंनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है।


Spread the love