Home Uncategorized Cg News : GGU में जमकर मारपीट, होली कार्यक्रम के दौरान लात-घूंसे भी...

Cg News : GGU में जमकर मारपीट, होली कार्यक्रम के दौरान लात-घूंसे भी चले

34
0
Spread the love

Cg NEWS : होली कार्यक्रम में दौरान विवाद की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीयू) परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ‘रंग बरसे 0.5’ के दौरान छात्रों के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। कार्यक्रम का आयोजन ब्रदरहुड पैनल द्वारा किया गया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं।

ऑडिटोरियम के सामने आयोजित कार्यक्रम में तेज साउंड सिस्टम के साथ छात्र-छात्राएं रंग-गुलाल खेलते और नृत्य करते दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्र नशे की हालत में थे और आपस में एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने जैसी हरकतें भी हुईं। इसी दौरान अचानक विवाद बढ़ गया और कुछ छात्र आपस में मारपीट करने लगे। विवाद होते ही मौके पर मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं इधर-उधर हट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने लगा।गौरतलब है कि चार दिन पहले भी परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच झड़प हुई थी। उस घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि दूसरी बार इसी तरह का विवाद सामने आ गया। कुछ छात्रों का कहना है कि पहले कार्यक्रम में हुई घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को दोबारा ऐसे आयोजन की अनुमति देने से पहले सख्ती बरतनी चाहिए थी।

इस दौरानप कुछ विद्यार्थी नशे और प्रबंधन की कथित उदासीनता को विवाद की वजह बता रहे हैं। घटना के बाद न तो पुलिस के विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने की पुष्टि हुई है और न ही किसी पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने आई है। लगातार दो आयोजनों में हुए विवाद के बाद परिसर में सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छात्राें के मुताबिक छात्र-छात्राएं सभी आपस में डांस कर रहे थे। कुछ छात्र आपस में ही एक दूसरे के शर्ट तक फाड़ रहे थे। अबीर गुलाल के नशे के बीच अचानक कुछ छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। बाकी छात्र विवाद देख इधर-उधर भागने लगे। मारपीट का वीडियो भी शाम तक सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।


Spread the love