Home अन्य छत्तीसगढ़ में आज CM हिमंत बिस्वा सरमा का दौरा

छत्तीसगढ़ में आज CM हिमंत बिस्वा सरमा का दौरा

बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा कर चुनावी सभा ले रहे हैं। लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएंगे। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। फिर यहां से सरमा दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए रवाना हो जाएंगे।