Home छत्तीसगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ स्थित दुकानों में लगी आग

मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ स्थित दुकानों में लगी आग

Fire in shops located in Maa Bamleshwari temple hill
Maa bamleshwari mandir
Maa Bamleshwari Mandir डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ की सीढ़ियों के इर्द-गिर्द स्थित दुकानों में देर रात एक बार फिर आग लगने की घटना हुई है जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गयी. घटना पहाड़ा वाली मां के दरबार के पास पहाड़ों पर सजी दुकानों की है |

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस घटना से 10 दुकाने पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी है. शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है.

जानकारी के अनुसार न तो कोई श्रद्धालु और न ही कोई दुकानदार अनहोनी का शिकार नहीं हुआ.