Home छत्तीसगढ़ राम धुन में भाव विभोर होकर मुख्यमंत्री पहुंचे मानस  मण्डली के कलाकारों...

राम धुन में भाव विभोर होकर मुख्यमंत्री पहुंचे मानस  मण्डली के कलाकारों के बीच 

120
0
Spread the love

खंजरी बजाकर कलाकारों के साथ की संगत 

रायपुर, 07 अक्टूबर 2021 छत्तीसगढ़ की पौराणिक नगरी चंदखुरी में आज राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन एवं माता कौशल्या मंदिर के नए स्वरूप में लोकार्पण के समारोह में जब वहां मंच पर श्री नंदकुमार साहू अपनी मानस मण्डली के कलाकारों के साथ भगवान राम और छत्तीसगढ़ की माटी की भावपूर्ण गौरव गाथा प्रस्तुत कर रहे थे, तब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित वहां उपस्थित दर्शक भक्ति-भाव में भाव विभोर हो उठे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने को रोक न सके और मंच पर जाकर कलाकारों की मण्डली के साथ जा बैठे। उन्होंने खंजरी बजाकर मानस मण्डली के कलाकारों के साथ संगत की और उनका उत्साहवर्धन किया।


Spread the love