Home छत्तीसगढ़ संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2024, दिन-रविवार को मनगट्टा-राजनांदगांव में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थी व सभी शिक्षकगण शामिल हुए। अनेक औषधियुक्त पेड़-पौधों की जानकारी दी गई। मानव की सुंदर कलाकृतियों से परिचित हुए। साथ ही साथ कुदरत की कुछ रहस्यों से भी परिचित हुए।